बेहतर रिटर्न के साथ अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
नई दिल्ली: बेहतर रिटर्न के साथ अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जी हां पोस्ट ऑफिस में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं न केवल बेहतर होती हैं बल्कि इसमें कम लागत के साथ निवेश करने पर मोटी कमाई हो जाती है।

आज हम आपको ऐसी ही योजनाओं में से एक योजना के बारे में बताने जा रहे है। पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट, इसमें आपको बेहतर रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में आपको निश्चित समय में गारंटीड रिटर्न मिले और कम से कम पैसे में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
हर महीने 100 रुपये करें जमा
डाक घर की रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) ऐसी ही स्कीम है, जो छोटी बचत को बढ़ावा देती है। वैसे तो इसकी मेच्योरिटी 5 साल की है, लेकिन आप आवेदन देकर इसे 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। डाक घर की आरडी में हर महीने न्यूनतम 100 रुपये जमा करना होता है। जमा 10 रुपये के गुणक में होना चाहिए। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा नहीं होती है। डाक घर की आरडी पर मौजूदा समय में 5.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। ब्याज की कम्पाउंडिंग तिमाही आधार पर की जाती है।
डाकघर की आरडी स्कीम से जुड़ी खात बातें
- डाकघर की आरडी में सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा है। ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 बालिग के नाम हो सकते हैं। 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम भी खाता अभिभावक अपनी देख रेख में खोल सकते हैं।
- आरडी की मेच्योरिटी 5 साल की होती है, लेकिन मेच्योरिटी के पहले आवेदन देकर इसे अगले 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं।
- आरडी अकाउंट में कम से कम 100 रुपये महीना और 10 के गुणक में अधिकतम कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं।
- खाता खोलने के समय नॉमिनेशन की भी सुविधा है। खाता खोलने की तारीख से 3 साल के बाद प्री-मैच्योर क्लोजर की सुविधा रहेगी। ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव होता है।
- अकाउंट को एक डाक घर से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है। निश्चित समय पर जमा नहीं करने पर पेनल्टी देनी पड़ती है। यह प्रत्येक 100 रुपये पर 1 रुपये होगी। एक साल के बाद जमा रकम का 50 फीसदी तक एक बार लोन लेने की भी सुविधा है। जिसे ब्याज के साथ एकमुश्त रिपेमेंट किया जा सकता है। आईपीपीबी सेविंग अकाउंट के जरिए ऑनलाइन जमा कराने की भी सुविधा है।
कौन खोल सकता है आरडी अकाउंट
कोई भी व्यक्ति अपने नाम चाहे जितने आरडी खाते खुलवा सकता है। अधिकतम खाता संख्या को लेकर भी कोई पाबंदी नहीं है। हां, यह ध्यान रहे खाता सिर्फ व्यक्तिगत रूप से खुलवाया जा सकता है, परिवार (एचयूएफ) या संस्था के नाम पर नहीं। दो वयस्क व्यक्ति एक साथ मिलकर ज्वाइंट आरडी अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। पहले से खुले किसी व्यक्तिगत आरडी खाते को कभी भी ज्वाइंट अकाउंट में बदल सकते हैं। इसके उलट भी, पहले से ओपन ज्वाइंट आरडी अकाउंट को कभी भी व्यक्तिगत आरडी खाते में भी बदल सकते हैं।
कम पैसा में करें सुकन्या समृद्धि में निवेश
अगर आप कम पैसा में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहते है तो काफी अच्छा मौका है। एसएसवाई अकाउंट को मिनिमम 250 रुपये से शुरू कर सकते हैं। इसमें एक वित्त वर्ष में न्यूनतम जमा 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तय की गई है। इस स्कीम के तहत अपनी बच्ची के फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए अकाउंट खुलवा सकते हैं। एसएसवाई में माता-पिता 10 वर्ष तक की आयु की बच्ची के नाम पर खाता खोल सकते हैं। एक बच्ची के नाम पर एक ही खाता खुलेगा। ब्याज दर की बात करें तो इस समय पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट पर सालाना 7.6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। सुकन्या समृद्धि स्कीम में अधिकतम 15 साल तक निवेश किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट को लड़की के 21 साल का होने के बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि बच्ची के 18 साल की होने पर उसकी शादी होने पर नॉर्मल प्रीमैच्योर क्लोजर की अनुमति है। 18 साल की उम्र के बाद बच्ची एसएसवाई अकाउंट से आंशिक तौर पर कैश निकासी कर सकती है। निकासी की सीमा पिछला वित्त वर्ष खत्म होने पर अकाउंट में मौजूद बैलेंस का 50 फीसदी तक है एसएसवाई में जमा की जाने वाली रकम पर सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। इसके अलावा जमा रकम पर आने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर मिलने वाला पैसा भी टैक्स फ्री है। इस तरह एसएसवाई ‘EEE' कैटेगरी की टैक्स सेविंग स्कीम है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications