PM Sukanya Samriddhi Yojana: भारत की सरकार के द्वारा बेटियों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस स्कीम के मैच्योर होने पर आपको 70 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में अपनी बेटी के लिए पैसे इन्वेस्ट कर रहे हैं, तो आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र वाली लड़कियों के अकाउंट खोले जाते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत मात्र 250 रुपए महीने का जमा करना पड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस पर आपको पैसे जमा करने पर टैक्स में छूट भी मिलती है। गौरतलब है कि इस स्कीम में आपको 15 साल तक इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है और उसका इंटरेस्ट इतना जबरदस्त होता है कि आप तगड़ा फंड क्रिएट कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में लगाया गया पैसा बच्ची की शादी और उसकी उच्च शिक्षा के काम में आ सकता है। बेटी की उम्र 21 साल हो जाने पर यह योजना में मच्योर हो जाती है। इस योजना के तहत जमा की गई धनराशि को बेटियां बालिग यानी 18 साल की होने के बाद निकाल सकती हैं।
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें की सरकार द्वारा लागू किए गए नियम के अनुसार कोई भी लड़की 18 साल की उम्र में इस योजना से मात्र 50 प्रतिशत पैसे निकाल सकती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की जब से सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत हुई है, तब से इसकी ब्याज दर में मैक्सिमम 9.2 प्रतिशत और मिनिमम 7.6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
ऑनलाइन मौजूद जानकारी के मुताबिक 21 साल के टाइम पीरियड के दौरान अगर आपने लगातार इन्वेस्टमेंट किया है तो आप हर साल करीब 1.5 लख रुपए का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और अगर इस पर 8 प्रतिशत का एवरेज इंटरेस्ट रेट मिलता है, तो आप बड़ी आसानी से 70 लाख रुपए के आसपास तक तक इकट्ठा कर सकते हैं। इस योजना के तहत आपको जबरदस्त तीन लेवल पर अलग-अलग टैक्स बेनिफिट मिलता है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें महिलाओं के लिए इस योजना में 1.5 लाख रुपए जमा करने पर आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। अगर आप बच्चियों की इस स्कीम में पैसा डालते हैं तो आपको रिटर्न पर भी किसी तरह का टैक्स नहीं देना होता है। इसके अलावा जब इस योजना के तहत मेच्योर हुई रकम बेटियों को मिलती है, तो उसे पर भी किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है।
अगर आप अपनी बेटी को कोई बेहतर तोहफा देना चाहते हैं, तो उसके नाम का सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलकर उसमें हर साल 1.5 लाख रुपए इन्वेस्ट कर सकते हैं। इससे आप हर साल अपने टैक्स पर खर्च होने वाले एक्स्ट्रा रुपए बचाने के साथ अपनी बेटी का भविष्य भी शुरू कर सकते हैं।
लेकिन अगर आपको इस स्कीम का पूरा फायदा उठाना है तो आपको इसमें 15 साल तक लगातार पैसे इन्वेस्ट करने होंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications