sukanya samriddhi yojana calculator: सुकन्या समृद्धि योजना आपकी बिटिया के भविष्य को सिक्योर करके रखती है. इस योजना में निवेश करने के बाद आपको बिटिया के भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सकुन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत अपनी बेटी के लिए 75 लाख रुपये तक का फंड बना सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना (sukanya samriddhi yojana) की शुरूआत 2015 में हुई थी. इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को सुरक्षित भविष्य देना था. ताकि भविष्य में आपकी बेटी को पैसो की कोई दिक्कत ना हो. अगर आपके घर में बिटिया का जन्म हुआ है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है.
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपको 8.2 फीसदी का ब्याज मिल जाता है. इसके अलावा इस स्कीम के तहत आपके टैक्स में भी छूट मिल जाती है. सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए आपकी बेटी की उम्र 0 से 10 साल के बीच होनी चाहिए.
बिटिया ऐसे बनेगी लखपति
सुकन्या समृद्धि योजना बेटी के भविष्य के लिए बेहतर विकल्प है. आप इस स्कीम को मात्र 250 रुपये के साथ शुरू कर सकते हैं. वहीं ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कोई भी 250 रुपये से कम या 1.5 लाख रुपये से ज्यादा निवेश नहीं कर पाएंगे. 1
सुकन्या समृद्धि योजना में 15 साल तक निवेश करते रहना पड़ता है. इस स्कीम के तहत अगर आप हर महीने 12,500 रुपये निवेश करते हैं और सालना 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आप 75 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं.
सरल शब्दों में कहा जाए तो अगर कोई सुकन्या समृद्धि योजना के तहत हर महीने 12,500 रुपये निवेश करते हैं,तो आपको 21 साल बाद 8.2 फीसदी के ब्याज के हिसाब से 21 साल बाद 75 लाख रुपये मिलते हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपको 15 साल तक निवेश करते रहना पड़ता है. वहीं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलाने के तारीख से 21 साल बाद अकाउंट मैच्योर होता है.
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी. इस योजना के तहत बेटी के नाम पर माता-पिता अकाउंट खोल सकते हैं. ये पैसे किसी भी तरह से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. फिर चाहे, वे पढ़ाई के लिए हो या फिर शादी के लिए.
इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना की खास बात ये है कि अगर आप बिटिया की उच्च शिक्षा के लिए पैसे निकलना चाहते हैं, तो इस स्कीम के तहत 50 फीसदी तक पैसे निकालने की अनुमति मिलती है. इसके साथ ही आप इस स्कीम के तहत एकमुश्त पैसा भी जमा कर सकते हैं.
वहीं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप अपना खाता किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications