Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक खास सरकारी बचत योजना है, जो बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए निवेश करने का ऑप्शन देती है। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के लिए 250 रुपये से 1.5 लाख रुपये प्रति साल तक जमा कर सकते हैं। जब तक आपकी बेटी 18 साल की होगी, इस खाते में मोटा पैसा जमा हो जाएगा। इस योजना को लेकर कई निवेशकों के बीच ये सवाल बना हुआ है कि अप्रैल से जून 2025 की तिमाही के लिए ब्याज दरों में बदलाव हुआ है या नहीं।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए (अप्रैल-जून 2025) की ब्याज दर
सरकार ने अप्रैल से जून 2025 की तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। यह दर 8.2% प्रति वर्ष बनी हुई है, जो पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत योजनाओं में सबसे अधिक है।
इस योजना की अहम डिटेल्स
इस योजना के तहत निवेश पर वार्षिक ब्याज दर ब्याज दर 8.2% (अप्रैल-जून 2025 तिमाही के लिए) तय की गई है। इसमें न्यूनतम निवेश करने की राशि ₹250 है और अधिकतम निवेश राशि ₹1.5 लाख प्रति वित्तीय वर्ष है। इसके अलावा इसमें आप एकमुश्त या 50 के मल्टिपल में मासिक किस्तों के रूप में निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेश पर धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट का फायदा मिलता है, और ब्याज व मैच्योरिटी राशि टैक्स फ्री होती है।
अकाउंट खुलवाते इन बातों का रखें ध्यान
SSY अकाउंट वक्त बेटी की उम्र 10 साल या उससे कम होनी चाहिए। एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों के लिए खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा विशेष परिस्थिति में ही तीसरी संतान के नाम से खाता खुलवाया जा सकता है। जैसे अगर जुड़वां बेटियां हो जाएं तो तीसरी संतान के लिए आवेदन किया जा सकता है। खाता बेटी के माता-पिता या कानूनी अभिभावक ही खुलवा सकते हैं।
कब निकाल सकते हैं निवेश किए हुए पैसे?
SSY अकाउंट 21 सालों तक पैसे निवेश करने का ऑप्शन होता है। इसके बाद पैसा निकाला जा सकता है। आप लड़की की शादी के समय (कम से कम 18 वर्ष की आयु में) इन पैसों को निकाल सकते हैं। लड़की की आयु 18 साल होने या 10वीं कक्षा पास करने के बाद, पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में मौजूदा शेष राशि का 50% तक की आंशिक निकासी की अनुमति देता है, जो शिक्षा खर्चों के लिए यूज किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications