Sukanya Samriddhi Yojana: यदि आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं और यदि चाहते हैं कि आपकी बेटी के बड़ी होने पर उनके शादी या अन्य खर्चों को लेकर आपको परेशान न होना पड़े तो केंद्र सरकार एक बेहतरीन योजना चला रही है। इस योजना का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana, SSY) जो आपके और आपकी बेटी के वित्तीय परेशानियों को दूर कर सकता है।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें बहुत कम निवेश में लॉन्ग टर्म में एक मोटा कॉर्पस बनाया जा सकता है और इसमें मिलने वाला रिटर्न धारा 80C के तहत टैक्स फ्री होता है। तो फिर देर किस बात कि चलिए समझते हैं योजना से जुड़े तमाम डिटेल्स और फायदों के बारे में...
कितने समय तक करना होता है इंवेस्टमेंट?
सबसे बड़ा सवाल कि इस स्कीम में कितने समय तक निवेश करना पड़ता है? तो इस स्कीम के लिए जारी निर्देश के अनुसार देखें तो सुकन्या समृद्धि योजना में आपको खाता खुलने की तारीख से 15 साल तक पैसा जमा करना होता है। इसके बाद, खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता रहता है और 21 साल पूरे होने पर मैच्योर होता है।
ऐसे में मान लिजिए कि यदि आप सालाना 35,000 रुपये अपनी बेटी के नाम पर इस योजना में जमा करते हैं और लगातार 15 साल तक निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी में यानी 21 साल बाद आपको करीब 16.2 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपके द्वारा निवेशित राशि 5,25,000 लाख रुपये शामिल है। वर्तमान में योजना पर लगभग 8.2% ब्याज मिलता है, जो तिमाही रूप से कंपाउंड होता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे करें इनवेस्टमेंट?
- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में निवेश करना बेहद आसान है। यहां नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो कर अपना खाता खुलवा सकते हैं...
- सबसे पहले सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने के लिए आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या सरकारी/प्राइवेट बैंक (जैसे SBI, PNB, HDFC, ICICI) में जा सकते हैं।
- यहां बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र (जैसे आधार या पैन कार्ड), निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और खाता खोलने का फॉर्म जमा करना होता है। इसके बाद आपका खाता खुल जाता है।
कम से कम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश?
अब बड़ा सवाल है कि इस योजना में कम से कम कितने रुपये निवेश कर सकते हैं। इस योजना में सालाना 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसमें आप चाहें तो एकमुश्त या किस्तों में जमा कर सकते हैं। निवेश की अवधि 15 साल होती है, लेकिन आपका निवेश 21 साल में मैच्योर होता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications