Tata Motors Share Target: 2023 बीतने जा रहा है। आज शेयर बाजार में इस साल का अंतिम ट्रेडिंग डे है। वहीं आज टाटा मोटर्स का शेयर तेजी के साथ ट्रेडिंग कर रहा है। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो टाटा मोटर्स के शेयर ने निवेशकों का पैसा 2023 के दौरान डबल कर दिया है।
आज से एक साल पहले यानी 30 दिसंबर 2022 को टाटा मोटर्स के शेयर का रेट 388 रुपये था। वहीं आज टाटा मोटर्स का शेयर 770.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस प्रकार से देखा जा सकता है कि एक साल के दौरान टाटा मोटर्स के शेयर का रेट डबल से ज्यादा हो गया है।

जहां तक शेयर बाजार के रिटर्न की बात है तो भारत का शेयर बाजार 2023 के दौरान करीब 19 फीसदी बढ़ चुका है। इस साल सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला सेक्टर ऑटो है। इसी सेक्टर का शेयर है टाटा मोटर्स। टाटा मोटर्स का शेयर निफ्टी-50 में शामिल एकमात्र शेयर है, जिसने निवेशकों को इतना शानदार रिटर्न दिया है। टाटा मोटर्स के शेयर की मार्केट कैप आज शेयर के रेट पर 2.59 लाख करोड़ रुपये है। वहीं टाटा मोटर्स के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।
जानिए टाटा मोटर्स के शेयर का रिटर्न
- टाटा मोटर्स के शेयर ने 1 हफ्ते के दौरान 7.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- टाटा मोटर्स के शेयर ने 1 माह के दौरान 9.77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- टाटा मोटर्स के शेयर ने 3 माह के दौरान 24.08 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- टाटा मोटर्स के शेयर ने 1 जनवरी 2023 से लेकर आज तक 101.56 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- टाटा मोटर्स के शेयर ने 1 साल के दौरान 102.63 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- टाटा मोटर्स के शेयर ने 3 साल के दौरान 326.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
बीएनपी परिबास की ब्रोकरेज फर्म शेयरखान इस शेयर को लेकर सकारात्मक राय दी है। कंपनी ने टाटा मोटर्स के लिए 840 रुपये के टारगेट के साथ स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।
टाटा मोटर्स इस वक्त तेजी से बढ़ती ऑटाे कंपनी है। वहीं कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भारी निवेश कर रही है। इसके परिणाम भी 2023 में ही दिखने लगे हैं। इसके अलावा कंपनी टॉप सेफ्टी रेटिंग, प्रतिस्पर्धा वाली प्राइसिंग और नए लॉन्चेज से भी कंपनी को फायदा मिला है। टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बढ़ती इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री काफी तेजी से बढ़ी है। कंपनी को E-Bus के लिए भी बड़े ऑर्डस मिल रहे हैं।
खबर है कि भारत सरकार ने अगले सात वर्षों में लगभग 8 लाख डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की योजना पर काम कर रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 1.2 से 1.5 लाख करोड़ रुपये तक के निवेश की आवश्यकता होने की उम्मीद है। यह कदम सार्वजनिक परिवहन को विद्युतीकृत करने के लिए सरकार की व्यापक रणनीति का एक हिस्सा है, और डीकार्बोनाइजेशन के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं के अनुसार है।
केन्द्र सरकार फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) के जरिए इस योजना को चलाना चाहती है। इस खबर ने भी आज टाटा मोटर्स के शेयर को तेजी दी है। इसी के चलते आज टाटा मोटर्स ने अपना 52 हफ्ते का नया हाई बना दिया है।
नोट: यहां पर टाटा मोटर्स के शेयर के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications