
Effect of CEO's resignation on TCS stock : कल यानी 16 मार्च 2023 को टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ राजेश गोपीनाथन के इस्तीफे की खबर आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस कंपनी के शेयर को खरीदें या बेच दें। आइये जानकारों की राय जानें।
पहले जानें गोपीनाथन के समय में कितना बढ़ा शेयर
जब से गोपीनाथन टीसीएस के सीईओ बने थे, उस दिन से कंपनी का शेयर तेजी से भागा थाा। 2018 से 2023 के बीच 6 साल में यह शेयर औसतन हर साल 16 फीसदी बढ़ा है। इस शेयर ने कुल मिलाकर 160 फीसदी का रिटर्न इस दौरान दिया है।
जानिए टाटा ग्रुप की कंपनी के बारे में
टाटा ग्रुप में आमतौर पर इतने बड़े स्तर पर बदलावा इस तरह नहीं होता है। इस बात को समझने के लिए टीसीएस के इतिहास पर नजर डाली जा सकती है। कंपनी का गठन 1968 में हुआ था। यानी कंपनी करीब 55 साल की हो चुकी है। इस दौरान गोपीनाथन कंपनी के पांचवें सीईओ थे। यानी कंपनी का प्रबंधन मजबूत है। यही कारण है कि किसी को भी टीसीएस के भविष्य को लेकर चिंता नहीं है।
जानिए ब्रोकरेज कंपनियों की राय
टीसीएस के सीईओ गोपीनाथन के इस्तीफे की खबर आने के बाद कई ब्रोकरेज कंपनियों ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें प्राइस टारगेट दिया गया है। इस वक्त टीसीएस का शेयर करीब 3180 रुपये के आसपास चल रहा है।
मोतीलाल ओसवाल की राय
ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने टीसीएस का प्राइस टारगेट 3810 रुपये का जारी किया है। इनका कहना है कि आईटी सेक्टर में यह निवेश के लिए सबसे अच्छी कंपनी है।

सीएलएसए की राय
अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी सीएसएलए ने नए घटनाक्रम के बाद टीसीएस का प्राइस टारगेट 3550 रुपये का बताया है। इसके अनुसार इस वक्त भी टीसीएस में निवेश किया जा सकता है।

मार्गन स्टेनली की राय
एक और ब्रोकरेज कंपनी मार्गन स्टेनली ने भी सीईओ के इस्तीफे के बाद टीसीएस का प्राइस टारगेट जारी किया है। मार्गन स्टेनली ने 3350 रुपये का प्राइस टारगेट तय किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications