नई दिल्ली, अगस्त 26। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) देश और दुनिया में जानामाना नाम है। टाटा ग्रुप की यह कंपनी आईटी सेवाओं से जुड़े कारोबार में है। इस कंपनी के साइज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले इस टीसीएस की कमाई टाटा ग्रुप की अन्य कई कंपनियों से ज्यादा रही है। 1960 के बाद टाटा ग्रुप ने इस कंपनी की शुरुआत की थी। लेकिन शेयर बाजार में यह कंपनी 2004 में लिस्ट हुई थी। तब से लेकर अगर अभी तक का सफर देखा जाए तो इस कंपनी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। टीसीएस आज से 18 साल पहले यानी 25 अगस्त 2004 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।
आइये जानते हैं कि क्यों यह कंपनी तभी निवेशकों को लगातार अमीर बनाती जा रही है, और आगे भी बहुत ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
3000 फीसदी का रिटर्न दे चुका है टीएसएस का शेयर
टीसीएस का शेयर अपनी लिस्टिंग के बाद से अभी तक करीब 3000 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा टीसीएस की तरफ से दिए एक बोनस अलग हैं। केवल बोनस के रूप में ही कंपनी बहुत सा पैसा अपने निवेशकों को दे चुकी है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की शेयर मार्केट में लिस्टिंग 25 अगस्त 2004 में हुई थी। इस प्रकार से टीसीएस अभी 18 साल की एक बालिग कंपनी ही बनी है।
जानिए टीसीएस ने कैसे बना दिया अमीर
अगर किसी व्यक्ति ने इस शेयर में आईपीओ के दौरान 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 30 लाख रुपये है। इसके अलावा ढेर सारा लाभांश अगल से मिला है। वहीं अगर देखा जाए तो टीसीएस का शेयर आज 3,230 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर का उच्चतम स्तर जहां 3,257.00 रुपये का रहा है, वहीं अभी तक का न्यूनतम स्तर 3,227.00 रुपये का रहा है।
जानिए किस रेट पर दिया था टीसीएस ने शेयर
2004 में आईपीओ के दौरान टीसीएस ने निवेशकों को अपना शेयर 850 रुपये के रेट पर जारी किया था। इस शेयर ने अपनी लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को करीब 26 फीसदी का फायदा कराया था। उस दिन यह शेयर 226 रुपये बढ़कर 1,076 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ था। कंपनी ने अपने इस आईपीओ के दौरान 4,713 करोड़ रुपये जुटाए थे।
1 शेयर बढ़कर हो चुके हैं 8 शेयर
टीसीएस ने अपने शेयरों की फैस वैल्यू को लिस्टिंग से अभी तक 3 बार स्प्लिट किया है। यह स्प्लिट 2006, 2009 और 2018 में किया गया था। अगर इस स्प्लिट के हिसाब से देखा जाए तो टीसीएस के शेयर का रेट आईपीओ के दौरान करीब 106 रुपये का होता है। यानी अगर किसी के पास लिस्टिंग के वक्त 1 शेयर होगा तो उसकी संख्या अब बढ़कर 8 शेयर की हो गई है।
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है टीसीएस
टीसीएस की मार्केट कैपिटलाइजेशन इस वक्त 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की है। यह देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी और ओवरआल नंबर दो कंपनी है। मार्केट कैप के लिहाज से देश में रिलायंस सबसे बड़ी कंपनी है। टीसीएस के दुनियाभर में 6 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। इस वक्त टीसीएस 46 देशों में 149 लोकेशंस पर काम कर रही है।
जानिए टीसीएस में कैसा रिटर्न मिल सकता है
टीसीएस पर ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट की राय खरीद की है। रिसर्च नोट में कंपनी ने लिखा है कि टीसीएस मेन्यूफैक्चरिंग, रिटेल और हाई टेक, और बीएफएसआई को आईटी की सेवाएं प्रदान करने वाली भारत की लीडिंग कंपनी है। इसका ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ अच्छा बना हुआ है और इंडस्ट्री में सबसे अच्छा मार्जिन कंपनी के पास है। इस आधार पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने टीसीएस में खरीद की सलाह देते हुए 3,785 रुपये का टार्गेट तय किया है।
वहीं screener.in ने भी कंपनी को लगभग डेट फ्री बताया है। इसने बताया है कि टीसीएस लगभग लोन फ्री कंपनी है। इसका रिटर्न ऑन इक्विटी अच्छा है। इसने 3 वर्षों में 39.99 फीसदी का आरओई दिया है। टीसीएस करीब 56.35 फीसदी का लाभांश देती है।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications