TCS New Rules for Salary Hike and Promotion: आपको बता दें कि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए या फिर उन्हें प्रमोशन देने के लिए नए मानक सेट किए हैं। अगर कर्मचारी इस पर खड़ा उतरते हैं, तभी उनकी सैलरी बढ़ाई जाएगी या फिर उन्हें प्रमोशन मिलेगा। कंपनी ने सैलेरी हाइक और वेरिएबल योग्यता तय करने के लिए नए नियम बनाए हैं। इसमें यह साफ किया गया है कि जो कर्मचारी ऑफिस से आकर काम करेंगे सिर्फ उनकी ही सैलरी बढ़ेगी और उन्हें ही वेरिएबल का फायदा भी मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की टीसीएस यानी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज भारत की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल से इस कंपनी ने अपने कुछ कर्मचारियों की टीम को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया है।

टाटा ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने के लिए नई नीति निकली है। कंपनी की इस नीति के तहत अप्रेजल और प्रमोशन सिर्फ उन्हें कर्मचारियों को मिलेगा जो ऑफिस से आकर काम कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि अगर आप घर से कम कर रहे हैं तो आपको अप्रेजल और प्रमोशन मिलने के चांस काफी कम है या न के बराबर हैं।
मीडिया में जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के द्वारा यह जानकारी सभी टीम लीड को दे दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने अपने कर्मचारियों की ग्रेडिंग के लिए भी इसे बेस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कहा है। यानी अब जब इस कंपनी के कर्मचारियों को प्रमोशन देना होगा तो उसमें यह भी देखा जाएगा कि उन्होंने कितने दिन घर से काम किया है और वह कितने दिन ऑफिस से आकर काम कर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की साल 2023 के अक्टूबर की 1 तारीख से टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने वर्क फ्रॉम होम के नियम को खत्म कर दिया है।
हाल ही में एक और बिजनेस मीडिया प्लेटफॉर्म से बात करते हुए टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज से बातचीत के दौरान कंपनी की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृतिवासन ने बताया कि कंपनी में मौजूद 65 प्रतिशत तक कर्मचारी एक हफ्ते में 3 से लेकर 5 दिन तक ऑफिस जाकर काम कर रहे हैं।
कंपनी के सीईओ का कहना था कि अगर कर्मचारी ऑफिस से आकर काम करते हैं तो ऑफिस का कल्चर बेहतर बनता है। यही कारण है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की जगह ऑफिस जाकर काम करने के लिए प्रेरित कर रही है।
हालांकि अब भारत की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज द्वारा निकाले गए नए नियम के बाद ज्यादातर कर्मचारी ऑफिस जाकर काम करना ही पसंद करेंगे। क्योंकि अगर वह ऑफिस से ज्यादा घर पर काम करते हैं तो अप्रेजल के टाइम उसका इफेक्ट पड़ेगा और उन्हें ऑफिस आने वाले कर्मचारियों के मुकाबले कम सैलेरी हाइक मिल सकती है। इसके अलावा प्रमोशन में भी ऑफिस जाकर काम करने का अलग असर पड़ने वाला है, कंपनी का तरीका जरूर काम करेगा और इससे कर्मचारियों को कोविड-19 के दौरान शुरू हुई वर्क फ्रॉम होम की आदत से भी छुटकारा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications