
Sovereign gold bond scheme's money doubled in 5 years: अगर सोने में निवेश करना है तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम बहुत ही अच्छी है। इसमें गोल्ड बॉड के अलावा हर साल ब्याज मिलता है। वहीं इस स्कीम गोल्ड खरीदने वालों का पैसा 5 साल में डबल हो गया है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम स्कीम सरकार की तरफ से आरबीआई चलाती है। यह स्कीम कई साल से चल रही है। अगर किसी ने इस स्कीम में वित्त वर्ष 2017-18 में पहली सीरीज में गोल्ड बांड लिया है, तो उनको डबल पैसा वापस मिलने का रास्ता खुल गया है।
आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत उस वक्त गोल्ड बांड 2,901 रुपये प्रति ग्राम पर दिया था। इस स्कीम के 5 साल हो गए हैं, ऐसे में आरबीआई ने पैसा निकालने की सुविधा खोल दी है। इस गोल्ड बांड में समय पूर्व निकासी की कीमत 6,115 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है।
इस प्रकार से जिन निवेशकों ने 2,901 रुपये में गोल्ड बांड खरीदा है, उनको डबल से थोड़ा ज्यादा पैसा वापस मिल रहा है। हालांकि यहां पर ध्यान रखने की बात है कि यह स्कीम 8 साल के लिए है। यानी निवेशक अगर चाहे तो आठ साल तक निवेशत बना रह सकता है।
वहीं अगर देखा जाए तो आज कल बैंकों में बहुत ही ज्यादा ब्याज मिल रहा है। लेकिन फिर भी यहां पर पैसा 5 साल में डबल नहीं हो पाता है। ऐसे में गोल्ड बांड निवेश का एक बेहतर विकल्प बन रहे हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को मोदी सरकार ने 2015 में शुरू किया था। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में 8 साल के लिए निवेश किया जाता है, लेकिन 5 साल बाद पैसा वापस लेने का विकल्प मिलता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सरकार निवेश करने वालों को हर साल 2.5 फीसदी ब्याज भी देती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदते समय अगर ऑनलाइन पेमेंट किया जाए तो प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट भी मिलती है। ऐसे में यह एक निवेश का बढ़िया मौका हैं। सरकारी की तरफ से हर साल आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करती है। उस समय इसमें निवेश किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications