
MRF shares touched Rs 1 lakh mark: एमआरएफ देश का पहला शेयर है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये हो गई है। यानी अगर आपको एमआरएफ का एक शेयर खरीदना है, तो आपके पास 1 लाख रुपये होना चाहिए। लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि कभी यह शेयर केवल 11 रुपये का था। आइये इस शेयर के बारे में जानते हैं डिटेल से।
एमआरएफ देश में टायर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। हालांकि यह कपंनी टायर बनाने के पहले गुब्बारे बनाती थी। एमआरएफ के शेयर ने बीते सोमवार को 99,933.50 रुपये का स्तर बना दिया था। यानी यह शेयर करीब 1 लाख रुपये हो गया था। यह देश का पहला शेयर है, जो 1 लाख रुपये प्रति शेयर के रेट पर है।
एमआरएफ शेयर के रेट का 1 लाख रुपये टच करना मतलब है कि अगर किसी ने इस शेयर में शुरुआती दौर में 11 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1 लाख रुपये हो गई है। यानी 1100 रुपये का निवेश आज 1 करोड़ रुपये हो गया है।
हालांकि आज यानी शुक्रवार को एमआरएफ का शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं सोमवार के मुकाबले यह शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत टूट चुका है। आज यह शेयर करीब 96,734.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर का न्यूनतम मूल्य जहां 96,715.10 रुपये का रहा है, वहीं अधिकतम मूल्य 97,800.00 रुपये का रहा है।
एमआरएफ के शेयर बीते एक साल में बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। एमआरएफ का शेयर बीते 9 मई 2022 को 68,578 रुपये के स्तर पर था। वहीं यह शेयर आज 96,734.10 रुपये का है। यानी एक साल में इस शेयर ने 31,000 रुपये से ज्यादा की कमाई कराई है।

एमआरएफ कंपनी की शुरुआत 1946 में हुई थी। शुरुआत में कंपनी गुब्बारा बनाने का काम करती थी। इस कंपनी की शुरुआत मद्रास के रहने वाले केएमएम मप्पिलई ने की। उन्होंने मद्रास रबर फैक्ट्री (एमआरएफ) नाम से एक छोटी सी कंपनी की शुरुआत की थी। बाद में साल 1960 में कंपनी टायर बनाने लगी। आज एमआरएफ देश की सबसे बड़ी टायर बनाने वाली कंपनी है।
एमआरएफ के देश में 2500 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। कंपनी 75 से अधिक देशों में टायरों का निर्यात करती है। कंपनी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को अपने विज्ञापन में शामिल कर चुकी है।
वर्ष 1993 में एमआरएफ ने शेयर बाजार में कदम रखा था। शुरुआत में कंपनी के शेयर का रेट 11 रुपये था। बाद में इस 11 रुपये वाले शेयर ने कमाल ही कर दिया। कंपनी के शेयर रेट का ज्यादा होने का एक कारण 1975 के बाद से इस शेयर में स्प्लिट नहीं होनेा भी है। आज कंपनी का मार्केट कैप 41,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications