Credit Cards Benefits : आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का प्रचलन बढ़ने के साथ खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी काफी बढ़ गया है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान लोग क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें से एक यह भी है कि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कई तरह के ऑफर मिलते हैं और साथ में डिस्काउंट भी मिलता है।

यदि आप भी ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आज हम आपको यहां 6 ऐसे क्रेडिट कार्ड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें आपको ढेरों रिवॉर्ड्स और कैशबैक मिल सकते हैं। मार्केट में दर्जनों कंपनियां ऐसी हैं जो क्रेडिट कार्ड्स ऑफर करती हैं। इनमें से कुछ क्रेडिट कार्ड ऐसे हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग पर ढेर सारे रिवॉर्ड और कैशबैक देते हैं।
तो चलिए इन क्रेडिट कार्ड्स के बारे में जानते हैं... (नीचे दिए गए क्रेडिट कार्ड्स के विवरण केवल सांकेतिक हैं, वास्तविक ऑफर, कैशबैक और रिवॉर्ड्स अलग हो सकते हैं।)
शॉपिंग पर रिवॉर्ड और कैशबैक देने वाले ये हैं 6 बेहतरी क्रेडिट कार्ड्स
एचडीएफसी मिलेनिया क्रेडिट कार्ड (HDFC Millennia Credit Card)
इस क्रेडिट कार्ड पर Amazon, BookMyShow, Cult.fit, Flipkart, Myntra, Sony LIV, Swiggy, Tata CLiQ, Uber और Zomato पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलता है। वहीं, इस कार्ड के ज़रिए अन्य तरह का भुगतान करते हैं तो 1 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है। यदि हर साल एक लाख रुपये और उससे ज़्यादा का खर्च होता है तो 1,000 रुपये के गिफ्ट वाउचर मिलते हैं।
एसबीआई कैशबैक क्रेडिट कार्ड (SBI Cashback Credit Card)
एसबीआई का यह क्रेडिट कार्ड बिना किसी व्यापारी प्रतिबंध के ऑनलाइन खर्च पर 5 प्रतिशत कैशबैक देता है। इसके अलावा, ऑफलाइन खर्च पर एक प्रतिशत का कैशबैक भी देता है।
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड (Flipkart Axis Bank Credit Card)
यदि आपके पास एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है तो Myntra पर खरीदारी करने पर 7.5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलता है, जिसकी सीमा प्रति तिमाही 4,000 रुपये है। यदि आप फ्लिपकार्ट और क्लियरट्रिप पर पेमेंट करते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है। इसके अलावा, कई तरह के खर्च पर 4 प्रतिशत कैशबैक भी पा सकते हैं।
अमेज़न पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड (Amazon Pay ICICI Credit Card)
आपके पास अमेज़न पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड है तो प्राइम सदस्य के रूप में अमेज़न से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट और गैर-प्राइम सदस्य के रूप में अमेज़न से खरीदारी करने पर 3 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट मिलता है। इसके अलावा, आप 100 से ज़्यादा पार्टनर ट्रेडर्स से भुगतान पर रिवॉर्ड पा सकते हैं। साथ में यह कार्ड आपको अन्य सभी खरीदारी पर 1 प्रतिशत का रिवॉर्ड पॉइंट देता है।
एक्सिस बैंक ACE क्रेडिट कार्ड (Axis Bank ACE Credit Card)
इस कार्ड के ज़रिए स्विगी, ज़ोमैटो और ओला में पेमेंट करने पर 4 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलता है। साथ ही अन्य सभी खर्चों पर 1.5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलता है।
एचएसबीसी कैशबैक/लाइव+ क्रेडिट कार्ड (HSBC Cashback/ Live+ Credit Card)
सभी डाइनिंग, फ़ूड डिलीवरी और किराने के खर्चों पर इस कार्ड में आपको 10 प्रतिशत तुरंत कैशबैक मिलता है जो प्रति माह 1,000 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा, यह कार्ड ज़्यादातर अन्य खर्चों पर 1.5 प्रतिशत असीमित कैशबैक भी प्रदान करता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications