नई दिल्ली, अप्रैल 14। अडानी ग्रुप की कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने अच्छा रिटर्न भी दिया है। कई कंपनियां अभी भी निरंतर शानदार रिटर्न दे रही हैं। इन्हीं में से एक है अडानी ग्रीन एनर्जी। अडानी ग्रीन के शेयर ने निवेशकों को 4 साल से कम समय में 9600 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। जून 2018 में यह 29.5 रु के आस-पास था, जबकि इस समय 2870 रु के आस-पास आ गया है। आगे जानिए इस कंपनी और शेयर की पूरी डिटेल।
क्या है कंपनी का बिजनेस
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) एक भारतीय अक्षय ऊर्जा कंपनी है जिसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है। कंपनी कामुथी सौर ऊर्जा परियोजना का संचालन करती है, जो दुनिया के सबसे बड़े सौर फोटोवोल्टिक संयंत्रों में से एक है। कंपनी को 23 जनवरी, 2015 को कंपनी अधिनियम 2013 के तहत अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के नाम से शुरू किया गया था।
जून 2018 से रिटर्न
अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर बीते 22 जून 2018 से अब तक 9629 फीसदी उछला है। इस अवधि में कंपनी का शेयर 29.45 रु से 2870 रु पर पहुंच गया। 9645 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा 97 गुना से अधिक हो गया है। यदि किसी ने तब अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज 97.45 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
1 साल का रिटर्न
अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1 साल में अब तक 155.6 फीसदी उछला है। इस अवधि में कंपनी का शेयर 1122.70 रु से 2870 रु पर पहुंच गया। 155.6 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का दोगुने से अधिक हो गया। यदि किसी ने 1 साल पहले अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज 2.55 लाख रु हो गयी होगी।
6 महीनों का रिटर्न
अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर बीते 6 महीनों में अब तक 138 फीसदी उछला है। इस अवधि में कंपनी का शेयर 1206.55 रु से 2870 रु पर पहुंच गया। 138 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक हो गया है। यदि किसी ने 6 महीने पहले इसके शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज 2.38 लाख रु हो गयी होगी।
जानिए बाकी अवधियों के रिटर्न
आज कंपनी का शेयर 2.78 फीसदी की मजबूती के साथ 2869.95 रु पर बंद हुआ। बीते 5 दिन में यह 28.6 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसके 1 महीने का रिटर्न 57.48 फीसदी रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 4.49 लाख करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,955.00 रु और निचला स्तर 874.80 रु रहा है। सोमवार को अडाणी ग्रीन एनर्जी ने भारती एयरटेल को पछाड़कर बाजार पूंजीकरण के आधार पर टॉप 10 सबसे वैल्यू वाली फर्मों की लिस्ट में जगह बनाई। वर्तमान में, कंपनी भारत के 11 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में 46 परिचालन परियोजनाओं सहित 5,290 मेगावाट पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा संयंत्रों को मैनेज करती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications