Axis Securities Top Diwali Picks: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना पसंद करते हैं, तो इस दिवाली पर निवेश के लिए 9 शेयरों की लिस्ट जारी की गई है। यह लिस्ट एक्सिस सिक्योरिटीज ने जारी की है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने बताया है कि अगर इन शेयरों में निवेश किया जाता है तो एक साल में 34 प्रतिशत तक का रिटर्न पाया जा सकता है।
वहीं भारतीय शेयर बाजार पिछले साल दिवाली से लेकर इस त्योहारी सीजन तक काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर केवल निफ्टी-50 का इस दौरान रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 9 प्रतिशत से ज्यादा कहा है।

एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए संवत 2080 बेहद दिलचस्प साल होगा। हम इस नए संवत की शुरुआत 'लंबे समय तक अधिक' ब्याज दरों, अस्थिर बांड यील्ड, मध्य पूर्व में भूराजनीतिक संघर्ष और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सामना एक साथ करेंगे। वहीं एक्सिस सिक्योरिटीज ने बताया है कि घरेलू मोर्चे पर, भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाएं उल्लेखनीय रूप से उज्जवल और अधिक आशाजनक दिखाई दे रही हैं। अस्थिर वैश्विक परिदृश्य के बीच, भारत में विकास के लिए अनुकूल स्थिति में बनी हुई हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था उभरते बाजार श्रेणी में FY24 और FY25 में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी।
जानिए संवत 2080 के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज के चुने गए 9 स्टॉक
टीवीएस मोटर कंपनी
- शेयर का रेट: 1,569 रुपये
- टारगेट प्राइस: 2,100 रुपये
- कमाई का मौका: 34 प्रतिशत
एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि टीवीएस मोटर कंपनी की वैल्यूएशन काफी अच्छी है। वहीं कंपनी का आउटलुक भी बेहतर है। ऐसे में यह निवेश लायक शेयर बन जाता है।
भारती एयरटेल
- शेयर का रेट: 924 रुपये
- टारगेट प्राइस: 1,155 रुपये
- कमाई का मौका: 25 प्रतिशत
एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार कंपनी की कारोबारी बुनियाद मजबूत बनी हुई है, और इसमें सुधार जारी है। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार सहित नेटवर्क में निवेश और 4जी कवरेज में बढ़त कर रही है। इससे कंपनी के राजस्व और लाभ वृद्धि की भारी संभावना है।
एपीएल अपोलो ट्यूब्स
- शेयर का रेट: 1,570 रुपये
- टारगेट प्राइस: 1,950 रुपये
- कमाई का मौका: 24 प्रतिशत
एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार रायपुर संयंत्र से उत्पादन शुरू होने से कंपनी के EBITDA/t में वृद्धि होगी। इसका फायदा कंपनी के शेयर पर भी नजर आएगा।
ज्योति लैब्स
- शेयर का रेट: 358 रुपये
- टारगेट प्राइस: 440 रुपये
- कमाई का मौका: 23 प्रतिशत
एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार उसे उम्मीद करते हैं कि कंपनी FY23-26E के दौरान कंपनी की आय हर साल करीब 13 फीसदी और प्राफिट हर साल करीब 25 की गति से बढ़ता रहेगा।
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज
- शेयर का रेट: 1,221 रुपये
- टारगेट प्राइस: 1,500 रुपये
- कमाई का मौका: 23 प्रतिशत
KPIT के पास विश्व स्तर पर अग्रणी ब्रांडों के साथ कई दीर्घकालिक अनुबंध हैं। इससे कंपनी को लगातार अच्छी आय होती है। कंपनी ईआर एंड डी खर्च को लगातार बढ़ा रही है। इससे भविष्य में कमाई बढ़ाने में मदद मिलेगी।
एचडीएफसी बैंक
- शेयर का रेट: 1,476 रुपये
- टारगेट प्राइस: 1,800 रुपये
- कमाई का मौका: 22 प्रतिशत
एचडीएफसी बैंक के पास विलय के बाद बड़े ग्राहक आधार बढ़ा है। इसके अलावा बड़े वितरण नेटवर्क और एचडीएफसी लिमिटेड के मौजूदा ग्राहकों के लिए उच्च क्रॉस-सेल अवसरों का मौका मिल रहा है। इससे बैंक को तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी।
एस्ट्रल लिमिटेड
- शेयर का रेट: 1,845 रुपये
- टारगेट प्राइस: 2,150 रुपये
- कमाई का मौका: 17 प्रतिशत
एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार एस्ट्रल लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024 के लिए वॉल्यूम गाइडेंस मजबूत है।
अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स इंडिया
- शेयर का रेट: 664 रुपये
- टारगेट प्राइस: 770 रुपये
- कमाई का मौका: 16 प्रतिशत
एक्सिस सिक्योरिटीज के बताया है कि मजबूत और विविध ऑर्डर बुक स्थिति, नए ऑर्डर मिलना लगातार जारी है। ऐसे में कंपनी निर्माण क्षेत्र में उभरते अवसरों से नकदी प्रवाह को बढ़ा सकेगी
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस
- शेयर का रेट: 1,345 रुपये
- टारगेट प्राइस: 1,535 रुपये
- कमाई का मौका: 14 प्रतिशत
एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार एसबीआई लाइफ ने उद्योग लागत अनुपात में सर्वोत्तम के साथ अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी है। कंपनी पिछले वर्षों में मजबूत एपीई ग्रोथ देने में सक्षम रही है। कंपनी के पास अधिक संतुलित उत्पाद मिश्रण है, जिसका इसे फायदा आगे मिलता रहेगा।
नोट: यहां पर एक्सिस सिक्योरिटीज के बताए शेयरों को शेयर किया है। इन शेयरों में अगर निवेश करना है तो किसी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications