नयी दिल्ली। एलआईसी देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी का प्लान पोर्टफोलियो काफी बड़ा है। कंपनी एक से एक बढ़ कर प्लान पेश करती है। एलआईसी बीमा के अलावा पेंशन प्लान्स भी ऑफर करती है। एलआईसी के पास ऐसे भी कई प्लान हैं, जिनमें आपको एक बार पैसा देना होता है और फौरन हजारों रु की मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। ये पेंशन आपको जीवन भर मिलती है। ऐसी ही एक स्कीम है, जिसके तहत आपको केवल एक प्रीमियम देना होगा। ये प्रीमियम देने के बाद तुरंत ही आपको 3000 रु मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं इस स्कीम की डिटेल।
ये है एलआईसी की स्कीम
एलआईसी की जिस स्कीम की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है जीवन अक्षय पॉलिसी। जीवन अक्षय पॉलिसी एलआईसी की सबसे अधिक पॉलिसियों में से एक है। इसकी वजह यही है कि आपको सिर्फ एक प्रीमियम भर कर तुरंत पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। आप मासिक के अलावा तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर भी पेंशन हासिल कर सकते हैं।
कैसे मिलेगी पेंशन
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में कई ऑप्शन होते हैं। मगर आपको हर महीने और तुरंत पेंशन शुरू करने के लिए 'ए' ऑप्शन (Annuity payable for life at a uniform rate) चुनना होगा। पॉलिसी लेते समय ये ऑप्शन चुनने पर हर महीने पेंशन मिलने लगेगी। ध्यान रहे कि सिर्फ भारतीय नागरिक ही इस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। दूसरी बात कि निवेशक की आयु 30 से 85 साल के बीच होनी जरूरी है।
मिलेगा लोन का फायदा
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी पर आपको लोन बेनेफिट भी मिलेगा। आपको इस पेंशन स्कीम के तहत जरूरत पड़ने पर लोन मिल सकता है। आपको कम से कम एक लाख रुपये का निवेश करना होगा। जबकि सालाना पेंशन 12000 रु तय है। आप अपने के किसी एक सदस्य के साथ ज्वाइंट एन्यूटी भी ले सकते हैं।
कितना करना होगा निवेश
अगर कोई 40 वर्षीय निवेशक 800000 रु का सम एश्योर्ड चुने तो उसे कुल 8,14,400 रु का सिंगल प्रीमियम देना होगा। फिर मासिक पेंशन विक्लप चुन कर आपको हर महीने 3917 रुपये की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
ऐसे भी मिल सकती है पेंशन
जैसा कि हमने बताया कि आपको सालाना छमाही और तिमाही आधार पर भी पेंशन मिल सकती है। सालाना आधर पर आपको 48520 रु, छमाही आधार पर 23860 रु और तिमाही आधार पर 11820 रु की पेंशन मिलेगी।
कब तक मिलेगी पेंशन
जहां तक पेंशन का सवाल है तो आपको 3000 रु की मासिक पेंशन पूरे जीवन भर मिलेगी। निवेशक की मृत्यु होने पर पेंशन रुक जाती है।
एलआईसी की आईपीओ
एलआईसी का आईपीओ इस साल आने की पूरी संभावना है। सरकार ने पिछले बजट में एलआईसी का आईपीओ लाने की बात कही थी। आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में हिस्सेदारी बेचेगी और इसके शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट कराएगी। सरकार को 2020-21 का विनिवेश लक्ष्य पूरा करना है, जिसमें एलआईसी के आईपीओ की मदद ली जा सकती है। निवेशकों के लिए एलआईसी का आईपीओ तगड़ी कमाई का मौका हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications