नई दिल्ली, जुलाई 5। क्रेडिट कार्ड रखने से हमें बहुत सारे लाभ होते हैं। ऑनलाइन खरीदी में बहुत सारी छूट भी मिलती है, काफी सारे आकर्षक ऑफर्स और 30 दिन बिना ब्याज के लोन मिल जाता है। पे लेटर (बाद में भुगतान ) ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आकर्षित करता है। क्रेडिट कार्ड की मदद से हम आसानी से अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसका एक लाभ ये भी है कि हमें सभी जगह नकद पैसे ले जाने की भी आवश्यकता नहीं होती और इसके माध्यम से किसी बड़े बैंकिंग फ्रॉड को भी टाला जा सकता है। मगर कई बार अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से खरीदी पर छूट मिलने पर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या हमें एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखना चाहिए। अगर इसका जवाब हां है, तो उसका उपयोग किस तरह से करना चाहिए। आइए हम इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
कब आपको क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता होती है
क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता आपके खर्चों पर निर्भर करता है। बहुत सारे लोग सिर्फ एक क्रेडिट कार्ड रखना पसंद करते हैं और जो प्रतिदिन के खर्चो के लिए नकद का उपयोग करते हैं। अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, तब आप एक्सक्लूसिव ऑफ प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के लिए आप आवेदन नहीं कर सकते है, ऐसे में आप सामान्य किसी भी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। और आप यदि समय पर बिल का भुगतान करते हो तो आपका क्रेडिट स्कोर भी बढ़ जाता है। और आप यदि पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे है तो आपके लिए एक क्रेडिट कार्ड ही रखना सही है।
बहुत सारे क्रेडिट कार्ड रखने के लाभ
सब क्रेडिट कार्ड का अपना एक अलग फीचर और फायदे लेकर आता है। जैसे कुछ क्रेडिट कार्ड सिर्फ यात्रा पर ग्राहकों को छूट और डिस्काउंट ऑफर देते हैं और कुछ क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन खरीदी पर छूट देते हैं। यदि आपको इस सब ऑफर्स का फायदा लेना है तो फिर आपको अधिक क्रेडिट कार्ड रखना चाहिए। पर महत्वपूर्ण बात कि अगर आप किसी भी क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर भुगतान करना चूक जाते हैं तो फिर इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ सकता है। इसलिए यदि आप ज्यादा क्रेडिट कार्ड ले रहे है तो समय पर भुगतान करें ताकि क्रेडिट स्कोर अच्छा बना रहे।
दूसरा क्रेडिट कार्ड कैसे चुनें
दूसरा क्रेडिट कार्ड चुनने के लिए सबसे पहले आपको अपनी प्रतिदिन खर्चा को समझना होगा कि आप किन चीजों के उपयोग में अधिक खर्च करते हैं। उसी के हिसाब से आप को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए। जैसे यदि आप हवाई यात्रा ज्यादा करते हैं तब आप एयर माइल्स क्रेडिट कार्ड ले सकते । और यदि आप ज्यादा खरीदी करते हैं तो आपके लिए शॉपिंग क्रेडिट कार्ड लेना अच्छा हो सकता है। जिससे आपको खरीदी पैर छूट भी मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications