नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में आमतौर पर लोग सुरक्षा के लिहाज से ऑनलाइन भुगतान ज्यादा कर रहे हैं। लेकिन कई बार गलती से या कई बार अन्य कारणों से आपका ऑनलाइन भुगतान फंस जाता है। ऐसे में आप उन बैंक या कंपनियों के पास नहीं जा पाते हैं, जहां उनकी शिकायत की जा सके। ऐसे में वह तरीके जानना काफी जरूरी हैं, जिनसे घर बैठे ही आपका ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में फंसा पैसा आपको वापस मिल सके। यही नहीं अगर एटीएम से पैसा निकालते समय दो बार कट जाए या अन्य कोई दिक्कत आए तो भी उसकी लॉकडाउन के दौरान उसकी शिकायत कैसे की जाए और समस्या कैसे दूर हो यह भी जानना काफी जरूरी है। यह काम काफी आराम से किया जा सकता है। आइये जानते इस बारें में पूरी जानकारी।
सुनिए आरबीआई की सलाह
लॉकडाउन के दौरान एक बड़ी चिंता एटीएम से पैसे निकालने को भी लेकर है। आरबीआई ने भी यह हिदायत दी है कि अभी कैश ट्रांजैक्शन कम करना चाहिए ताकि यह संक्रमण ज्यादा न फैले। लेकिन क्या हो जब आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रहे हों और अमाउंट दो बार कट जाए।
एटीएम से पैसा अगर 2 बार कट जाए
वैसे तो डिजिटल पेमेंट ने हमारा काम आसान कर दिया है, लेकिन कई बार इसके अपने नुकसान भी हैं। मान लीजिए आप कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रहे हों और नेटवर्क फेल हो जाए। ऐसे में आपका ट्रांजैक्शन अधूरा ही रहता है। हो सकता है कि इस स्थिति में आपके बैंक अकाउंट से रकम भी कट जाए है। ऐसे में आपको बिना इंतजार किए कस्टमर केयर में फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कई बार होता है कि आप फोन करने में देर करते हैं, जिसकी वजह से यह पैसा लंबे समय तक फंसा रह जाता है। आप जितनी जल्दी अपने बैंक को इस बात की जानकारी देंगे बैंक उतनी तेजी से आपके फंड लौटाने पर काम करेगा।
ऑनलाइन पेमेंट के दौरान गलत अमाउंट डालने पर
कार्ड से पेमेंट करते हुए कई बार ऐसी गलती हो जाती है। कई बार मर्चेंट गलत अमाउंट स्वैप कर देता है और आपके अकाउंट से उतनी ही रकम कट जाती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। कार्ड पेमेंट के दौरान आपका पैसा उतना ही सुरक्षित है, जितना आपके बैंक अकाउंट में। अगर कभी भी ऐसा हो तो आप मर्चेंट को बोलकर उसे नल एंड वाइड यानी खारिज कर सकते हैं। इसके बाद आप दोबारा सही अमाउंट पर पेमेंट कर सकते हैं।
बड़ी पेमेंट किस्त में न बदली हो तो
कई बार हम इस उम्मीद में क्रेडिट कार्ड से बड़ी खरीदारी कर लेते हैं कि उसका पेमेंट किस्तों में कर देंगे। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से कई बार ऐसा हो नहीं पाता। ऐसे में आपकी पेमेंट की मुश्किल बढ़ जाती है। तो ध्यान रखें कि जब भी आपके साथ ऐसा हो आप तुरंत अपनी क्रेडिट कार्ड कंपनी से संपर्क करें। आप सीधा अपने बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन करके इसे ईएमआई में बदलवा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications