Cibil Score: सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर को लोन या क्रेडिट कार्ड लेते समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ही ये तय करता है कि आपको लोन या क्रेडिट कार्ड देना है या नहीं. सिबिल स्कोर क्रेडिट हिस्ट्री के बेस पर दिया जाता है. लेकिन अगर आपका सिबिल स्कोर खराब होगा, तो ऐसी स्थिति बैंक और अन्य संस्थाएं लोन देने में आनाकानी करते है. चलिए जानते हैं कि खराब सिबिल स्कोर ठीक होने में कितना समय लगेगा और आपको किन गलतियों से बचना है.

लोन और क्रेडिट कार्ड दोनों के लिए सिबिल स्कोर काफी महत्वपूर्ण होता है. सिबिल स्कोर किसी व्यक्ति की भुगतान श्रमता को दर्शाता है. बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ही ये तय करता है की आप क्रेडिट बिल या लोन की पेमेंट समय पर कर पाएंगे या नहीं.
क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर एक तरह से आपका रिपोर्ट कार्ड है. सबसे पहले जानते हैं कि आपका खराब सिबिल स्कोर कितने समय में ठीक हो सकता है.
खराब सिबिल स्कोर कितने समय में होगा ठीक?
अगर आपका सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर खराब है, तो इसे सुधरने में कम से कम 6 महीने या 1 साल का समय लग सकता हैं. ये ध्यान रखें की सिबिल स्कोर अच्छा करना कोई एक दिन का काम नहीं है. आपको अपना क्रेडिट स्कोर ठीक करने के लिए लगातर कोशिश करनी होगी.
सिबिल स्कोर धीरे-धीरे ही ठीक होता है. इसके अलावा आप समय-समय पर अपना सिबिल स्कोर चेक सकते हैं. इसे आप पेमेंट ऐप जैसे पेटीएम या गूगल पेय ऐप पर बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं. इसे बार-बार चेक करने का फायदा ये होगा कि अगर ये कभी कम हो जाए, तो आप तुरंत इस ठीक कर सकें.
भूल कर भी ना करें ये गलतियां
अगर आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने का सोच रहें है, तो आपका सिबिल स्कोर मेंटेन करना बहुत जरूरी है. खराब सिबिल स्कोर आपको लोन या क्रेडिट कार्ड लेते वक्त कई दिक्कत दे सकता है. सिबिल स्कोर खराब होने की कई वजह हो सकती है. जैसे मान लीजिए किसी व्यक्ति ने लोन तो ले लिया, लेकिन उसका समय पर ईएमआई (EMI) नहीं देता. इसके अलावा लोन सेटलमेंट करना और क्रेडिट कार्ड में मांगे गए पेमेंट का समय पर भुगतान ना करना.
इसके साथ ही अगर आपने किसी के साथ जॉइंन लोन लिया है या आप किसी के लोन में गारंटर है. जिसके आप गारंटर है, वो कोई गलती करता है, तो इसका असर आपके सिबिल स्कोर में भी देखने को मिलता है.
कितना सिबिल स्कोर माना जाता है अच्छा ?
सिबिल स्कोर 3 अंक का नंबर होता है. ये 300 से 900 के बीच होता है. जितना ज्यादा सिबिल स्कोर होगा, उतना ही आपके लिए अच्छा होगा. 750 से ज्यादा सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है. अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा, तो आपको बैंक कम ब्याज पर लोन दे सकता है. वहीं अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम होगा, तो लोन या क्रेडिट कार्ड लेने में दिक्कत आ सकती है.
अगर आप खराब सिबिल स्कोर के बावजूद भी क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं, तो आप सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं, ये क्रेडिट कार्ड आपको फिक्स डिपॉजिट के बदले दिया जाता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications