TCS Vs Infy Vs Wipro: देश की तीन बड़ी आईटी कंपनियां हैं। इनके नाम टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो है। दुनिया के जिस तरह के हालात है, उसके चलते ग्लोबली आईटी सेक्टर दिक्कत में है। इसके चलते देश की यह तीनों बड़ी आईटी कंपनियां निवेशकों को अच्छा रिटर्न नहीं दे पा रही हैं।
इसके चलते इन तीनों कंपनियों के शेयर के रेट काफी नीचे आ गए हैं। टीसीएस, इनफोसिस और विप्रो के शेयर के रेट नीचे आने के चलते लोगों को लगता है कि इनमें अब निवेश का मौका है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। यहां पर इन तीनों आईटी कंपनियों के प्राइस टारगेट बताए जा रहे हैं। इससे आपको यह तय करने में आसानी होगी कि किस शेयर में निवेश करना ज्यादा ठीक रहेगा।

जहां तक इनफोसिस की बात है, तो कंपनी अपने तिमाही वित्तीय परिणाम के दौरान गाइडेंस में कमी के चलते दिक्कत में है। जैसे ही कंपनी ने अपना गाइडेंए घटाया, इसके शेयर में भारी गिरावट दर्ज हुई है। उसके बाद से यह शेयर अभी तक उबर नहीं पाया है।
इंफोसिस के शेयर का लेटेस्ट रेट
- शुक्रवार का क्लोजिंग रेट : 1443.85 रुपये
- शुक्रवार का हाई रेट : 1446.00 रुपये
- शुक्रवार का लो रेट : 1428.20 रुपये
- 1 साल का हाई रेट : 1672.60 रुपये
- 1 साल का लो रेट : 1185.30 रुपये
इनफोसिस का शेयर पिछले काफी समय से कमजोर रिटर्न दे रहा है। इनफोसिस के शेयर ने 1 माह के दौरान 5.76 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं 3 माह के दौरान इनफोसिस के शेयर ने 9.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके अलावा 1 साल के दौरान 1.39 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके अलावा इनफोसिस के शेयर ने 3 साल के दौरान 57.94 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
इनफोसिस का प्राइस टारगेट
बीएनपी पारिबा सिक्योरिटीज ने इनफोसिस का प्राइस टारगेट 1600 रुपये का बताया है।
मोतीलाल ओसवाल ने इंफोसिस के लिए अपनी शोध रिपोर्ट में 1600 रुपये के प्राइस टारगेट बताया है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इनफोसिस के लिए 1641 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है।
जहां तक विप्रो के शेयर की बात है तो यह अपने ऑल टाइम हाई से करीब 75 फीसदी तक सस्ता बिक रहा है। हालांंकि कंपनी ने ठीक ठाक तिमाही परिणाम जारी किए थे। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में 445 रुपये के रेट पर अपने शेयर का बायबैक भी किया था। इसके बाद भी शेयर का रेट 445 रुपये के स्तर पर अभी तक नहीं आ पाया है।
विप्रो के शेयर का लेटेस्ट रेट
- शुक्रवार का क्लोजिंग रेट : 416.35 रुपये
- शुक्रवार का हाई रेट : 417.75 रुपये
- शुक्रवार का लो रेट : 407.50 रुपये
- 1 साल का हाई रेट : 495.25 रुपये
- 1 साल का लो रेट : 352.00 रुपये
विप्रो का शेयर पिछले काफी समय से कमजोर रिटर्न दे रहा है। विप्रो के शेयर ने 1 माह के दौरान 2.31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं 3 माह के दौरान विप्रो के शेयर ने 2.26 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके अलावा 1 साल के दौरान 1.44 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है। इसके अलावा विप्रो के शेयर ने 3 साल के दौरान 53.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
विप्रो का प्राइस टारगेट
बीएनपी पारिबा की ब्रोकरेज कंपनी शेयरखान ने विप्रो का 450 रुपये का प्राइस टारगेट बताया है।
केआर चौकसी ने विप्रो लिमिटेड का टारगेट प्राइट 479 रुपये बताया है।
जहां तक देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी और मार्केट कैप के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी टीसीएस की बात है तो इसका हाल भी कुछ बाकियों की तरह ही है। हालांकि अगर तुलना की जाए तो टीसीएस की स्थिति दोनों आईटी कंपनियों से कुछ बेहतर है। हाल ही में टीसीएस को कुछ बड़े ऑर्डर भी मिले हैं।
टीसीएस के शेयर का लेटेस्ट रेट
- शुक्रवार का क्लोजिंग रेट : 3,379.20 रुपये
- शुक्रवार का हाई रेट : 3,389.00 रुपये
- शुक्रवार का लो रेट : 3,356.80 रुपये
- 1 साल का हाई रेट : 3,575.00 रुपये
- 1 साल का लो रेट : 2,926.10 रुपये
टीसीएस का शेयर पिछले काफी समय से कमजोर रिटर्न दे रहा है। टीसीएस के शेयर ने 1 माह के दौरान 2.11 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं 3 माह के दौरान टीसीएस के शेयर ने 1.66 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके अलावा 1 साल के दौरान 7.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके अलावा टीसीएस के शेयर ने 3 साल के दौरान 50.43 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
टीसीएस का प्राइस टारगेट
ब्रोकरेज कंपनी केआर चौकसी ने टीसीएस का प्राइस टारगेट जारी किया है। करीब एक माह पहले कंपनी ने बताया कि टीसीएस का शेयर 3,915 रुपये का रेट दिखा सकता है।
ग्लोब कैपिटल मार्केट्स के हिमांशु गुप्ता ने टीसीएस को लेकर टारगेट प्राइस 3,550 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का टारगेट प्राइस 3720 रुपये बताया है।
नोट: यहां पर तीनों आईटी कंपनियों के ब्रोकरेज हाउस की तरफ से जारी टारगेट प्राइस को बताया गया है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कृपया निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications