नयी दिल्ली। निवेश के बहुत सारे ऑप्शन आपके सामने हैं। मगर फिर भी एफडी देश में निवेश के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले विकल्पों में गिनी जाती है। इसकी वजह है सुरक्षा और आसान प्रोसेस। लोगों को एफडी में अपना पैसा सुरक्षित लगता है। निश्चित वार्षिक रिटर्न के साथ एफडी में शेयर बाजार की तरह की बार बार स्टेटस चेक करने की जरूरत नहीं होती। लोग एक बार पैसे निवेश करके बेफिक्र हो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि एफडी सिर्फ निवेश का ही एक जरिया नहीं है, बल्कि इसके जरिये आप सस्ता लोन भी ले सकते हैं। अगर आप अपनी जमा पूंजी एफडी में निवेश करें तो आपको जरूरत के समय एफडी पर लोन मिलता सकता है। सबसे अच्छी चीज ये है कि एफडी पर आपको सस्ता लोन यानी अन्य लोन (पर्सनल लोन आदि) के मुकाबले कम ब्याज पर कर्ज मिल जायेगा।
एफडी पर लोन के लिए योग्यता
किसी भी व्यक्ति की एफडी बैंक में है तो उस पर उसे लोन मिल सकता है। अगर आपका जॉइंट एफडी अकाउंट है तो भी आप लोन ले सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आप किसी नाबालिग के एफडी अकाउंट पर लोन नहीं ले सकते। एफडी पर लोन कितना मिलेगा ये इस बात पर तय करता है कि आपके खाते में कितना पैसा है। आपको एफडी पर लोन ओवरड्राफ्ट या डिमांड लोन के रूप में मिलेगा।
कम समय में मिलेगा एफडी पर लोन
यदि आप एफडी पर लोन ले रहे हैं तो इसमें आपका समय काफी बचेगा। इस प्रोसेस के लिए न्यूनतम कागजी कार्रवाई की आवश्यकता होती है क्योंकि बैंक या लोन देने वाली कंपनी के पास पहले से ही आपकी सारी डिटेल होती है। आपकी एफडी की रकम जितनी होगी उसके आपको 70-80 फीसदी तक लोन मिल जाएगा। अगर किसी एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) के पास आपकी एफडी है तो आपको वहां भी लोन मिल जाएगा।
बाकी लोन के मुकाबले कम होती है ब्याज दर
एफडी पर लोन का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इस पर आपको कम ब्याज चुकाना होता है। पर्सनल लोन जैसे विकल्पों के मुकाबले इसकी ब्याज दर कम होती है। जहां तक ब्याज दर की बात है तो जिनती ब्याज दर आपको एफडी पर मिल रही होगी उसी से 1 से 2 फीसदी अधिक ब्याज आपसे लोन पर वसूला जाएगा। इस लोन को आप 60 महीनों के अंदर चुका सकते हैं। लोन की ब्याज दर कम होने के चलते आपकी ईएमआई भी कम होगी।
क्रेडिट स्कोर की भी जरूरत नहीं
एफडी पर लोन के मामले में आपका क्रेडिट स्कोर नहीं चेक किया जाता। कम क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति भी एफडी पर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि एफडी यहां एक सिक्योरिटी के तौर पर भी काम करती है। मगर आपका क्रेडिट स्कोर कम हो तो और पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें तो आपको लोन मिले ये जरूरी नहीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications