नयी दिल्ली। 2020 में भारत में लोगों की वर्तमान जीवन प्रत्याशा (जीवन के संभव साल) 69.73 है और यह हर साल बढ़ रही है। मगर रिटायरमेंट की आयु आम तौर पर 60 वर्ष है। इसलिए रिटायरमेंट के बाद के जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको योजना बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए 2 तरीके हैं। पहला है थोड़ा-थोड़ा निवेश करके रिटायरमेंट के समय बड़ी रकम हासिल करें। दूसरा हर महीने कुछ-कुछ पैसे जमा करें और रिटायरमेंट के बाद मासिक इनकम प्राप्त करते रहें। बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर लगातार कम होती जा रही है, जो कि रिटायरमेंट के बाद एफडी पर आश्रित लोगों के लिए चिंता का विषय है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ऑप्शन लेकर आए हैं, जो रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए बेस्ट हैं।
सीनियर सिटीजेन सेविंग स्कीम (एससीएसएस)
यह एक सरकारी योजना है जो 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों के लिए बैंकों और पोस्ट ऑफिस द्वारा पेश की जाती है। एससीएसएस की वर्तमान ब्याज दर 7.40 फीसदी प्रति वर्ष है। एससीएसएस में 1 बार निवेश करने पर पूरी अवधि के लिए ब्याज दर स्थिर हो जाती है। इस स्कीम में निवेश की ऊपरी सीमा प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपये है। ध्यान रहे कि पेंशन इनकम पूरी तरह से टैक्स के दायरे में आती है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
ये एक पांच वर्षीय निवेश योजना है। इसमें सिंगल व्यक्ति 4.5 लाख रु निवेश कर सकता है, जबकि संयुक्त रूप से यहां 9 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में हर तिमाही में ब्याज दर की समीक्षा की जाती है। इस समय पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की ब्याज दर 6.6 फीसदी है।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना रिटायर लोगों के लिए डेथ बेनेफिट के साथ एलआईसी की तरफ से पेश की जाने वाला एक गारंटीकृत पेंशन प्रोडक्ट है। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। वर्तमान ब्याज दर यहां प्रति वर्ष 7.4 फीसदी है। इसकी ब्याज दरें हर साल बदलती हैं। आप इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रु निवेश कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यहां पूरी पेंशन अमाउंट टैक्स के दायरे में आती है। योजना की अवधि लॉक-इन पीरियड के साथ 10 साल की है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी
यह गारंटीड ब्याज रिटर्न के कारण वरिष्ठ नागरिकों के पसंदीदा निवेश विकल्पों में से एक है। बैंक आम तौर पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक अधिक ब्याज दर प्रदान करते हैं।
वार्षिकी योजना (Annuity Plans)
वार्षिकी योजना दो प्रकार की होती हैं। इनमें तात्कालिक (Immediate) और आस्थगित (Deferred) वार्षिकी शामिल है। तत्काल वार्षिकी में आपको जीवन बीमाकर्ता को एकमुश्त राशि का भुगतान करने के तुरंत बाद पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। आस्थगित वार्षिकी में आपको निर्धारित समय अवधि के बाद पेंशन मिलना शुरू होती है। वार्षिकी योजनाओं का लाभ जीवन भर नियमित और गारंटीड भुगतान के रूप में मिलता है। एलआईसी की ऐसी कई स्कीमें हैं, जिनमें आप केवल एक प्रीमियम देकर जिंदगी भर हर महीने निश्चित पेंशन पा सकते हैं।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 06 अप्रैल, 2026 - अनुशासित रणनीति से अल्पकालिक लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications