नई दिल्ली, अगस्त 4। अगर आपको वीडियो बनाने का शौक है, तो यह शौक आपको तगड़ी कमाई करा सकता है। यूट्यूब ने अपने शॉर्ट्स ऐप पर यह तगड़ी कमाई का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने इस शार्ट्स ऐप को लोकप्रिय बनाने के लिए ऐसा कर रहा है। इसके तहत कंपनी शॉर्ट्स ऐप पर अच्छे वीडिया बनाने वालों हर महीने 10,000 डॉलर तक का भुगतान करेगी। कंपनी ने इसके लिए एक भारी भरकम 100 मिलियन डॉलर का फंड तैयार किया है।
100 डॉलर से 10000 डॉलर तक हो सकती है कमाई
यूट्यूब ने कहा है कि वह अच्छा वीडियो बनाने वालों को हर महीने 100 डॉलर से लेकर 10,000 डॉलर तक का भुगतान करेंगे। इससे लाखों काबिल रचनाकारों को फायदा होगा। ऐसे वीडियो को बनाने वालों को अपने शॉर्ट्स पर अच्छी कमाई का मौका भी मिलेगा। यूट्यूब ने इसके लिए करीब 700 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) का फंड जारी किया है। इससे शॉर्ट्स पर वीडियो बनाने वालों को इसके मोनेटाइजेशन में मदद मिलेगी। वहीं कंपनी ने कहा है कि केवल यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (वाईपीपी) के अलावा भी वीडियो बनाने वालों को भी इसका लाभ दिया जाएगा।
यूट्यूब से ऐसे भी होती है कमाई
यूट्यब से पैसे कमाने को मोनिटाइजेशन कहते हैं। यह काफी आसानी भी होता है। कोई भी अपना चैनल यूट्यूब पर बना सकता है। इसके लिए कंप्यूटर या मोबाइल फोन चाहिए और डेटा कनेक्शन। अगर यह आपके पास है तो आप घर बैठे ही यह काम कर सकते हैं। यूट्यूब का अकाउंट बनने के बाद आप एक अच्छा वीडियो बना कर उसमें डालना शुरू कर दें। जैसे जैसे आपके वीडियो देखना शुरू हो जाएंगे, आपको कमाई का रास्ता मिल जाएगा। कमाई के लिए आपको एडसेंस का अप्रूवल लेना होता है, जो ऑनलाइन मिल जाता है।
इसके बाद शुरू हो जाती है कमाई
इसके बाद आपके वीडियो मोनेटाइज होने लगेंगे यानी आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। एक बार आपका चैनल चलने लगता है तो आपको प्रयोजक भी संपर्क करने लगते हैं। इनसे भी आपकी कमाई हो जाती है। वहीं यूट्यूब से पैसे कमाने की लिए उम्र भी कोई बाधा नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक यह काम शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications