आप भारतीय हों या विदेशी, अगर आप टैक्स भरते हैं या भारत में वित्तीय लेन-देन करते हैं तो आपको पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती ही है। कार्ड है तो पैन नंबर भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पैन नंबर की संरचना कैसे की जाती है। कैसे किसी व्यक्ति का पैन नंबर बनता है। यहां पर यही हम आपको बताने जा रहे हैं।

पैन क्या है?
पैन यानि परमानेंट एकाउंट नम्बर, दस डिजिट वाली अक्षरांकीय संख्या होती है जो भारत के आयकर विभाग के द्वारा एक लैमिनेटेड कार्ड के रूप में जारी किया जाता है। संख्याओं का प्रत्येक सेट, व्यक्तियों, एचयूएफ, कम्पनी आदि के लिए अलग-अलग होता है (एक क्षण के लिए सभी लोगों के कार्ड की अक्षरांकीय संख्या एक सी प्रतीत होती है लेकिन ऐसा होता नहीं है।)। पैन एक स्थायी संख्या होती है, जिस पर आपके पते के बदलने का प्रभाव नहीं पड़ता है, यहां तक कि राज्य बदलने पर भी पैन संख्या पर फर्क नहीं पड़ता है और इसे बदलवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। एक से अधिक पैन कार्ड बनवाना गैर-कानूनी है।
पैन का प्रमुख उद्देश्य, आपको भारत में एक यूनिवर्सल पहचान देना है; साथ ही साथ पैन कार्ड के जरिए प्रत्येक करदाता की वित्त सम्बंधी विभिन्न गतिविधियों, ऋण, निवेश, खरीद-फरोख़्त आदि पर निगरानी रखी जाती है और विभिन्न दस्तावेजों को लिंक भी किया जाता है। इसके जरिए कर चोरी पर भी लगाम लगाई जाती है।
भारत में बनने वाले पैन कार्ड की तरह ही अमेरिका में अमेरिकी नागरिकों और अन्य कानूनी निवासियों को सोशल सिक्योरिटी नम्बर जारी किया जाता है।
पैन की सरंचना
पैन नम्बर की नई श्रेणी की सरंचना, फोनेटिक साउंडेक्स कोड एल्गोरिथम का इस्तेमाल करते हुए उस पर आधारित है जो सुनिश्चित करता है कि हर संख्या बिल्कुल भिन्न हों। निम्नलिखित सूची, ''सतत स्थायी पैरामीटर'' है जो कि फोनेटिक पैन (पीपीएएन) नम्बर के बनने में सहायक होती है:
1. करदाता का पूरा नाम
2. जन्मतिथि / निगमीकरण की तिथि
3. स्थिति
4. व्यक्तियों के मामले में लिंग; और
5. व्यक्ति के मामले में पिता का नाम (विवाहित महिलाओं के मामले सहित)
पैन कार्ड को जारी करने की तिथि (डीओआई) को आप अपने पैन कार्ड पर दायें हाथ पर फोटो के नीचे देख सकते हैं।
10 डिजिट वाले अक्षरांकीय का क्रम होता है। आइए जानते हैं क्या होता है इन दस डिजिट का अर्थ:
1. पहली पांच डिजिट को कोर फील्ड कहा जाता है और ये अक्षर होते हैं न कि संख्या।
2. कोर फील्ड के पहले तीन शब्द, अक्षरों के रूप में होते हैं जैसे - AAA से ZZZ।
3. पैन का चौथा अक्षर निम्नलिखित में से किसी एक पर आधारित होता है जो प्रकार बतलाता है-
C - कम्पनी
P - व्यक्ति
H - एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार)
F - फर्म
A - व्यक्ति से सम्बंधित (एओपी)
T - एओपी (ट्रस्ट)
B - बॉडी ऑफ इंडीविजुअल (बीओआई)
L - स्थानीय प्राधिकरण
J - अवास्तविक कानूनी व्यक्ति
G - सरकार
(उदाहरण के लिए - कम्पनी = AAACA; अवास्तविक कानूनी व्यक्ति = AAAJA; एचयूएफ = AAAHA; आदि)
4. पैन का पाचंवा अक्षर निम्नलिखित में से पहला अक्षर होता है:
क) आपके उपनाम का पहला अक्षर "P" होने के मामले में, या
ख) अन्य सभी के लिए आप, संस्था, ट्रस्ट, सोसायटी, संगठन, एचयूएफ आदि के नाम के पहले अक्षर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
(उदाहरण के लिए - ankit tiwari (व्यक्तिगत) = AAAPT4444A; shivani kundan (एचयूएफ)= AAAHS444A; सामान्य फर्म = AAAFG444A आदि)
5. अगली चार डिजिट, क्रमबद्ध संख्याओं 0001 से 9999 के बीच होती है।
6. अंतिम डिजिट, एक अक्षर वाली चेक डिजिट होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications