जैसा कि आप जानते हैं कि नियमानुसार एक व्यक्ति एक ही पैन कार्ड रख सकता है। यदि आपने जरा भी होशियारी दिखाते हुए डुप्लीकेट या फिर अपने ही नाम से दूसरा पैनकार्ड बनवाने की कोशिश की, तो सरकार मिनटों में पता लगा लेगी। यह कैसे होता है, हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं।

न्यू फोनेटिक पैन (पीपीएएन)
न्यू फोनेटिक पैन (पीपीएएन), एक ही नाम के लोगों को एक से अधिक कार्ड जारी करने से रोकता है। अगर एक मिलता हुआ पीपीएएन, पकड़ लिया जाता है, तो आवेदन करने वाले को चेतावनी दी जाती है और एक डुप्लीकेट पीपीएएन रिपोर्ट बन जाती है। ऐसे मामलों में, एक नया पैन कार्ड तभी जारी किया जा सकता है, अगर मूल्यांकन अधिकारी डुप्लीकेट पीपीएएन डिडेक्टशन को ओवरराइड कर दे। इस नई प्रणाली के तहत, एक यूनिक पैन, 17 करोड़ करदाताओं को आवंटित किया जा सकता है।
पैन के बारे में भ्रांतियां: कई लोगों का मानना है कि पैन कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ कर सम्बंधित कार्यो के लिए होता है। यह एक भ्रांति है। इसमें संदेह नहीं है पैन कार्ड, आयकर के उद्देश्य के लिए आवश्यक होता है लेकिन यह एक पहचान भी है। किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन में पैन कार्ड की फोटो कॉपी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बैंक, वाहन, घर, ऋण या ब्याज आदि में भी पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। डीमैट एकाउंट से लेकर म्युचल फंड तक में पैन कार्ड की जरूरत होती है।
पैन कार्ड के लिए किस प्रकार आवेदन करें: कोई भी पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है, चाहें आप कार्यरत हों या नहीं। पैन कार्ड का आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का बंधन या प्रतिबंध नहीं होता है जैसे- आयु, धर्म या राष्ट्रीयता। आपको एक आवेदन पत्र भरकर जमा करना होता है। आवेदन पत्र पर आपके कानूनन अभिभावक के हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं।
नए पैन कार्ड के लिए: अगर आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाएं और वहां से समस्त जानकारी पढ़ लें। उसी के अनुसार पैन कार्ड बनवा लें। आवेदन करने के बाद, आप कुछेक साइट के माध्यम से पैन कार्ड बनने की प्रक्रिया को भी जान सकते हैं:
यूटीआई पैन कार्ड एप्लीकेशन
व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने के लिए, निम्नलिखित सूची का इस्तेमाल करते हुए अपने आसपास किसी टीआईएन-पैन केन्द्र, एनएसडीएल टीआईएन सुविधाकरण केन्द्र या यूटीआई पैन आवेदन केन्द्र को ढूंढें (यूटीआई के लिए, पृष्ठ के अंत में सूची को देखें।)।
नए पैन कार्ड हेतू आवेदन करने के लिए आपको अपनी पहचान पत्र की प्रतियां और अपने निवास स्थान से सम्बंधित कागजात जमा करने होगें, यानि इनमें से कोई न कोई दस्तावेज अवश्य होना ही चाहिए:
- दसवीं पास प्रमाणपत्र
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त डिग्री
- क्रेडिट कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट
- राशन कार्ड
- ड्राईविंग लाईसेंस
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
(उपरोक्त दी गई सूची, व्यक्तिगतों और एचयूएफ के लिए है।)
पैन कार्ड का रिप्रिंट: इस आवेदन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जब पैन संख्या आपको आवंटित की जाती है और आपको पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। एक नए पैन कार्ड को उसी पैन संख्या पर बनाकर दे दिया जाता है। अगर आपको पैन कार्ड का रिप्रिंट करना है तो आपको एनएसडीएल की वेबसाइट पर जाना होगा। आप ऊपर उल्लेखित एनएसडीएल और यूटीआई साइट पर अपने पैन नम्बर को सर्च कर सकते हैं या उसे सत्यापित कर सकते हैं।
पैन कार्ड के बारे में अन्य बातें:
पैन कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान होती है। इसके जरिए व्यक्ति को पैन संख्या ही आवंटित की जाती है न कि उसकी पहचान संख्या। अगर आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो अपने टाइट शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकाल कर पैन कार्ड के लिए आवेदन कर दें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications