अपने इंक्रीमेंट को व्यर्थ में खर्च न करें सही जगह देखर निवेश करें और अपना भविष्य संवारें।
हो सकता है कि आपका ये पहला इंक्रीमेंट हो, यह भी हो सकता है कि आपके इंक्रीमेंट का यह दूसरा और तीसरा साल हो। हर साल लगभग सभी प्रायवेट कंपनियों में इसी समय इन्क्रीमेंट देने का कार्य किया जाता है। आप इस इंक्रीमेंट को या तो दोस्तों को पार्टी देकर खत्म कर देते हैं या शॉपिंग करके। पर आपने कभी यह सोचा है क्या कि इसका उपयोग हम छोटे से निवेश के रुप में भी कर सकते हैं। जी हां इसका निर्धारण आप अपने सैलरी स्टेटमेंट के आधार पर कर सकते हैं।
अगर आप ने लोन ले रखा है
अगर आप ने लोन लेकर रखा हुआ है तो सबसे पहले इस बोनस मनी से आप अपना लोन ज्यादा से ज्यादा पे करने का सोचिए। अगर होम लोन और पर्सनल लोन दोनो ले रखा है तो पहले पर्सनल लोन चुकाने का प्रयास करिए। क्रेडिट कार्ड का बिल चुकता करिए और जिस किसी से उधारी ली है उसे चुकता करिए ताकि ब्याज से बचे रहें।
अगर लोन नहीं लिया है
अगर आप ने लोन नहीं लिया है तो आपके पास कई सारे ऐसे आप्शन हैं जहां पर आप छोटे-छोटे निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। जैसे कि 1से 3 साल तक के लिए शॉर्ट टर्म डेट फंड, एफएमपीएस, एफडी या ऑर्बिट्रेज फंड्स में निवेश कर सकते हैं। अगर आप की आय टैक्स के दायरे में नहीं आती है तो एनएससी एफडी और सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। अगर आप टैक्स पे करते हैं तो टैक्स बचाने वाले निवेश पर ध्यान दें।
इक्विटी और बैलेंस्ड फंड में कर सकते हैं निवेश
जिनकी आय टैक्स के दायरे में नहीं आती है, वो इक्विटी और बैलेंस्ड फंड्स में निवेश कर सकते हैं। तो वहीं अगर आप की आय 5 परसेंट के सबसे कम टैक्स ब्रैकेट में आती है और आपने 80C विकल्पों का इस्तेमाल नहीं किया है तो भी इक्विटी और बैलेंस्ड फंड में ही निवेश करें। अगर 80C के ही और विकल्प बचे हैं तो ईएलएसएस फंड्स में निवेश कर सकते हैं।
अच्छे रिटर्न के लिए यहां करे निवेश
अगर आप ज्यादा अच्छा रिटर्न चाहते हैं फिर भले ही उसमें जोखिम हो तो आप मिड-कैप और मल्टी-कैप इक्विटी फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा लार्ज कैप, एमआईपी, डेट ऑरियेंटेड हाइब्रिड फंड में निवेश कर सकते हैं।
नहीं चाहते हैं कोई रिस्क
यदि आप किसी प्रकार रिस्क नहीं चाहते हैं तो आप फिक्स डिपॉजिट करा सकते हैं। इसके अलावा एनएससी और सुकन्या समृद्धि योजना से आप बचत कर सकते हैं। तो अपने इंक्रीमेंट को व्यर्थ में खर्च न करें सही जगह देखर निवेश करें और अपना भविष्य संवारें। यह भी पढ़ें:पहली सैलरी मिलते ही शुरू करें ये 5 काम
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications